धारीवाला गांव में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के गले में पुलिस को निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।