सिंघवारा: सिमरी थाना कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमरी थाना पुलिस को फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। सिमरी थाना कांड संख्या 287/25, दिनांक 27 दिसंबर 2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्त मनीष कुमार (21 वर्ष), निवासी मेहनली, थाना विशनपुर, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई सिमरी थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई।