पामगढ़: पामगढ़ पुलिस ने नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर ₹40 हजार की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार रुपए की ठगी करने वाले 2 आरोपी अमन सोनी, अमित सोनी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दोनों आरोपी बलौदा बाजार जिले के निवासी है. पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है।