विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बालक छात्रावास कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कर विद्यार्थियों तथा उपस्थित जनसमुदाय को मानव अधिकारों, बाल अधिकारों एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया ।