शेखपुरा में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार, निकाला गया भव्य जुलूस, जुलूस में उमड़ी भीड़।जिले में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
जुलूस बड़ी दरगाह से शुरू होकर जमालपुर मोहल्ला स्थित मस्जिद पहुंचा। इसके बाद जुलूस चांदनी चौक और कटरा चौक , बिचली गली होते हुए वापस बड़ी दरगाह पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पैगंबर हजरत मोहम्मद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ देखने को मिली। त्योहार को लेकर शहर में खासा उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन चौक चौराहों पर तैनात रही।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं शांति का संदेश दिया। जुलूस के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। इस दौरान मिन्ह तुल्लाह हबीबी हाजी मुमताज साहिन,अरसलान,मो काशिम,मो सकिल,मो अमजद,मो तसलीम सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मो मुमताज साहिन ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 26, 2026