मोहनपुर: आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में जून में लगेगा भव्य आम महोत्सव, सात राज्यों के किसान लाएंगे खास किस्म के आम
मोहनपुर प्रखंड के जलालपुर गांव में इ. सुनील कुमार राय के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक में जून माह में पटोरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय परिसर में आम महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे नंदकिशोर राय ने बताया कि इस महोत्सव में देश के करीब सात राज्यों के किसान भाग लेंगे और विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन करेंगे।