राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में कोडरमा के चार खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता
कोडरमा। राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में कोडरमा के चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। सेमिनार में प्रवीण जोशी, राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार एवं दिलीप कुमार ने सफल उम्मीदवार के रूप में अपनी पहचान बनाई।
ताइक्वांडो के क्षेत्र में रेफरी के रूप में तकनीकी ज्ञान एवं नियमों की समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नवीनतम नियमों, रेफरिंग तकनीक एवं मैच संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
चारों सफल उम्मीदवारों की उपलब्धि पर कोडरमा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर अशोक कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार एवं सचिव आकाश चंद्र ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों और अधिकारियों की यह सफलता कोडरमा में ताइक्वांडो के निरंतर विकास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप में सफलता हासिल करना जिले के लिए गर्व की बात है और इससे आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
Koderma, Kodarma | Sep 15, 2026