#नालंदा - हरनौत बाजार में संतोष वस्त्रालय दुकान का हरनौत विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे हर प्रकार के कपड़े, ग्राहकों को दिया जा रहा है आकर्षक ऑफर
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
हरनौत बाजार स्थित पिलर नंबर 32 के समीप जनता मार्केट में बुधवार को संतोष वस्त्रालय के नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया। हरनौत विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर दुकान के संचालक उमेश कुमार चौरसिया एवं रवि गौतम ने विधायक समेत उपस्थित गणमान्य लोगों का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरिनारायण सिंह ने दुकान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरनौत तेजी से विकसित हो रहा है और यहां का बाजार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में संतोष वस्त्रालय के नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर गुणवत्ता के कपड़े खरीदने के लिए बिहारशरीफ या पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि दुकान में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वस्त्र उपलब्ध होने से लोगों को खरीदारी में काफी सुविधा मिलेगी।
दुकान के संचालक रवि गौतम ने बताया कि संतोष वस्त्रालय पिछले करीब 45 वर्षों से हरनौत बाजार में ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। लंबे समय से कारोबार के दौरान ग्राहकों का जो विश्वास और प्यार मिला है, वही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए अब रांची रोड के समीप जनता मार्केट में संतोष वस्त्रालय का नया प्रतिष्ठान शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि नए प्रतिष्ठान में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं के लिए आकर्षक साड़ी एवं लहंगा, जबकि पुरुषों के लिए शर्ट, पैंट, जींस, टी-शर्ट समेत अन्य फैशन से जुड़े वस्त्र उपलब्ध हैं। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों के लिए विभिन्न कपड़ों पर विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
रवि गौतम ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के कपड़े किफायती दर पर उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि बाजार के अन्य प्रतिष्ठानों की तुलना में यहां ग्राहकों को उचित एवं प्रतिस्पर्धी कीमत पर वस्त्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नए प्रतिष्ठान में आकर उपलब्ध वस्त्रों एवं ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान में आसपास के लोगों एवं ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने दुकान में उपलब्ध कपड़ों की विभिन्न रेंज का जायजा लिया और नए प्रतिष्ठान के खुलने पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरनौत बाजार में इस तरह के प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के कपड़े और फैशन से जुड़े उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह विधायक पुत्र अनिल सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, हरनौत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह बस्ती पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व प्रमुख रंजीत कुमार, हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह, जदयू नेता रोहित सिंह, रौशन कुमार, सबनाहुआ पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, डिहरी पैक्स अध्यक्ष हिमांशु पटेल, चेरो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मधुसूदन कुमार, बस्ती के कुशेश्वर सिंह, राजद नेता जीतू यादव एवं मुनि शर्मा, सूर्यभान कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Rahui, Nalanda | Aug 26, 2026