Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No post available

##भ्रष्टाचारी दरोगा अपराधी के साथ हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल##

India | Apr 25, 2022

MORE NEWS

#baghpatpolice
जनपद बागपत की ए0एच0टी0 टीम द्वारा थाना खेकड़ा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन खेकड़ा एवं पाठशाला चौराहे पर भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति अथवा बालश्रम करता हुआ नहीं पाया गया।
इस दौरान टीम द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में बालश्रम को बढ़ावा न दें तथा न ही किसी बच्चे से श्रम कार्य कराएं। साथ ही भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु भी आवश्यक जागरूकता प्रदान की गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1033 आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
#UPPolice

#baghpatpolice जनपद बागपत की ए0एच0टी0 टीम द्वारा थाना खेकड़ा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन खेकड़ा एवं पाठशाला चौराहे पर भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति अथवा बालश्रम करता हुआ नहीं पाया गया। इस दौरान टीम द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में बालश्रम को बढ़ावा न दें तथा न ही किसी बच्चे से श्रम कार्य कराएं। साथ ही भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु भी आवश्यक जागरूकता प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1033 आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। #UPPolice

Bagpat, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

बागपत में महिला-बेटी से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में आरोपी कल्लू गिरफ्तार

बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र में महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना बालेनी पुलिस ने मामले में आरोपी कल्लू पुत्र बाबू, निवासी ग्राम बालेनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाना बालेनी में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम सेढभर निवासी अजय पुत्र किशोरीलाल ने आरोप लगाया था कि 20 जून को रुपये के लेन-देन को लेकर आरोपी कल्लू ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बालेनी में मुकदमा संख्या 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें महिला और उसकी बेटी के साथ विवाद व धक्का-मुक्की दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया था।

थाना बालेनी पुलिस के अनुसार, 23 जून को आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदत्त और उपनिरीक्षक देवेंद्र शर्मा शामिल रहे।
 Rambir Arya अमित चौधरी उर्फ जडेजा Kulvir Rathi Rld Sanjay Malik 

#Baghpat #BaleNi #BaleNiPolice #BaghpatNews #ViralVideo #Arrest #PoliceAction #UttarPradesh

बागपत में महिला-बेटी से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में आरोपी कल्लू गिरफ्तार बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र में महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना बालेनी पुलिस ने मामले में आरोपी कल्लू पुत्र बाबू, निवासी ग्राम बालेनी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना बालेनी में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम सेढभर निवासी अजय पुत्र किशोरीलाल ने आरोप लगाया था कि 20 जून को रुपये के लेन-देन को लेकर आरोपी कल्लू ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बालेनी में मुकदमा संख्या 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें महिला और उसकी बेटी के साथ विवाद व धक्का-मुक्की दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया था। थाना बालेनी पुलिस के अनुसार, 23 जून को आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदत्त और उपनिरीक्षक देवेंद्र शर्मा शामिल रहे। Rambir Arya अमित चौधरी उर्फ जडेजा Kulvir Rathi Rld Sanjay Malik #Baghpat #BaleNi #BaleNiPolice #BaghpatNews #ViralVideo #Arrest #PoliceAction #UttarPradesh

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026

बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर 4 में 25 वर्षीय युवक दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलगाव को लेकर परेशान था, जिसके संबंध में हाल ही में ढाई लाख रुपये का समझौता हुआ था।

दीपक की शादी चार महीने पहले मार्च में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच ढाई लाख रुपये के समझौते पर सहमति बनी थी। हालांकि, दीपक अपनी पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था और उसे वापस घर लाना चाहता था। परिजनों के अनुसार, समझौते के बाद भी दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लगातार बात करने की जिद कर रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक दीपक दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर 4 में 25 वर्षीय युवक दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलगाव को लेकर परेशान था, जिसके संबंध में हाल ही में ढाई लाख रुपये का समझौता हुआ था। दीपक की शादी चार महीने पहले मार्च में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच ढाई लाख रुपये के समझौते पर सहमति बनी थी। हालांकि, दीपक अपनी पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था और उसे वापस घर लाना चाहता था। परिजनों के अनुसार, समझौते के बाद भी दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लगातार बात करने की जिद कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक दीपक दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026