शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र जी के कर्तव्य निष्ठा व बच्चों के सुनहरे भविष्य के
योगदान को मध्य नजर रखते हुए DRDO राजबन की ओर से शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास को 8 हैंडबॉल, 1 नेट एवं 1 हैंड एयर पंप दान करने के लिए प्रिंसिपल जीवन जोशी व अध्यापक गण तथा पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने हार्दिक धन्यवाद किया।
शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र को उनके कर्तव्य निष्ठा के प्रति ईमानदारी का निर्वाह करते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की तथा डीआरडीओ ने शारीरिक शिक्षक व उनके खिलाड़ियों के लिए बाउंड्री नेट उपलब्ध करवाने तथा भविष्य में भी विद्यालय की खेल गतिविधियों को सहयोग एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। यह सहयोग हमारे उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका यह योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। 🏆👏
🎉 बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक धन्यवाद! 🎉
खेलो • बढ़ो • आगे बढ़ो 🏆🇮🇳
Paonta Sahib, Sirmaur | Aug 28, 2026