Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No post available

@publicuser @newsnow18 @publicuser

Bhiwani, Bhiwani | Nov 10, 2021

MORE NEWS

सिंगर प्रियंका चौधरी :
वाघा बॉर्डर 
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (परेड)

सिंगर प्रियंका चौधरी : वाघा बॉर्डर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (परेड)

Bhiwani, Bhiwani | Jun 26, 2026

बाल -बाल बचे हिसार सांसद....
हिसार के कांग्रेसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गए....

सड़क हादसे में सांसद जयप्रकाश को मामूली चोटें आने पर उचाना के सब डिवीजन सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समाचार भेजे जाने के समय तक जेपी उचाना अस्पताल में उपचाराधीन थे।
 जानकारी के अनुसार सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के भेंणी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जींद जिले के उचाना और नरवाना के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी जब जींद- संगरूर नेशनल हाईवे पर उचाना और बड़ौदा के बीच पहुंची, तो नेशनल हाईवे की दूसरी साइड से काले रंग का एक भारी सांड उनकी गाड़ी पर आकर गिर गया। सांड के गाड़ी पर गिरने से गाड़ी में सवार सांसद जयप्रकाश और उनके चालक को चोटें आई। गाड़ी के एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद जयप्रकाश और उनकी गाड़ी में सवार सुरक्षा कर्मी तथा चालक की जान बच गई। सांसद जयप्रकाश को सड़क हादसे के तुरंत बाद उचाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। समाचार भेजे जाने के समय तक सांसद जयप्रकाश उचाना के सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। उनसे मिलने के लिए उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सड़क हादसा नेशनल हाईवे के दूसरी साइड से अचानक एक सांड के उनकी गाड़ी पर आकर गिरने से हुआ।

बाल -बाल बचे हिसार सांसद.... हिसार के कांग्रेसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में बाल- बाल बच गए.... सड़क हादसे में सांसद जयप्रकाश को मामूली चोटें आने पर उचाना के सब डिवीजन सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। समाचार भेजे जाने के समय तक जेपी उचाना अस्पताल में उपचाराधीन थे। जानकारी के अनुसार सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के भेंणी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जींद जिले के उचाना और नरवाना के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी जब जींद- संगरूर नेशनल हाईवे पर उचाना और बड़ौदा के बीच पहुंची, तो नेशनल हाईवे की दूसरी साइड से काले रंग का एक भारी सांड उनकी गाड़ी पर आकर गिर गया। सांड के गाड़ी पर गिरने से गाड़ी में सवार सांसद जयप्रकाश और उनके चालक को चोटें आई। गाड़ी के एयर बैग खुल जाने के कारण सांसद जयप्रकाश और उनकी गाड़ी में सवार सुरक्षा कर्मी तथा चालक की जान बच गई। सांसद जयप्रकाश को सड़क हादसे के तुरंत बाद उचाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया। समाचार भेजे जाने के समय तक सांसद जयप्रकाश उचाना के सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। उनसे मिलने के लिए उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सड़क हादसा नेशनल हाईवे के दूसरी साइड से अचानक एक सांड के उनकी गाड़ी पर आकर गिरने से हुआ।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 26, 2026

ब्रेकिंग
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर त्वरित कार्रवाई के लिए हरियाणा पुलिस की नई e-Zero FIR पहल

चंडीगढ़।
₹ 01 लाख या उससे अधिक की साईबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत 1930 पर दर्ज होते ही प्रारंभ होगी e-Zero FIR की प्रक्रिया।
हरियाणा पुलिस द्वारा साईबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से e-Zero FIR की नई व्यवस्था लागू की गई है। यह महत्वपूर्ण पहल हरियाणा के *पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, भा.पु.से. के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शुरू की गई है।*

इस पहल के अंतर्गत यदि किसी नागरिक के साथ ₹ 1 लाख या उससे अधिक की साईबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है और वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराता है, तो शिकायत प्राप्त होते ही e-Zero FIR की प्रक्रिया स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई में होने वाली देरी समाप्त होगी तथा साइबर अपराधियों तक शीघ्र पहुंच बनाकर ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे।

e-Zero FIR दर्ज होने के तुरंत बाद संबंधित शिकायत को जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना अथवा साइबर थाना को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेज दिया जाएगा। इससे पुलिस बिना विलंब जांच प्रारंभ कर सकेगी, डिजिटल साक्ष्यों (Digital Evidence) को समय रहते सुरक्षित एवं एकत्रित कर सकेगी तथा बैंक एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से धोखाधड़ी की राशि को तत्काल होल्ड (Hold) एवं ब्लॉक (Block) कराने की कार्रवाई भी शीघ्र सुनिश्चित की जा सकेगी।

*पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, भा.पु.से.* ने इस संबंध में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, साइबर थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि e-Zero FIR व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, साइबर अपराधों से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा आमजन को इस नई व्यवस्था के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामलों में अपराधी कुछ ही मिनटों में ठगी गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर देते हैं। ऐसी स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी-सी देरी भी धनराशि की रिकवरी को प्रभावित कर सकती है। इसलिए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर नागरिक बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें तथा सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों के प्रति सतर्क रहें।

श्री सुमित कुमार ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि नागरिकों की जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हरियाणा पुलिस की इस जनहितकारी पहल की जानकारी अपने परिवार, मित्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में प्रत्येक पीड़ित को समय पर कानूनी सहायता और त्वरित कार्रवाई का लाभ मिल सके।

जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी त्वरित सूचना ही आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने में सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
— पुलिस प्रवक्ता, 
जिला पुलिस भिवानी।।

ब्रेकिंग साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर त्वरित कार्रवाई के लिए हरियाणा पुलिस की नई e-Zero FIR पहल चंडीगढ़। ₹ 01 लाख या उससे अधिक की साईबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत 1930 पर दर्ज होते ही प्रारंभ होगी e-Zero FIR की प्रक्रिया। हरियाणा पुलिस द्वारा साईबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से e-Zero FIR की नई व्यवस्था लागू की गई है। यह महत्वपूर्ण पहल हरियाणा के *पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, भा.पु.से. के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शुरू की गई है।* इस पहल के अंतर्गत यदि किसी नागरिक के साथ ₹ 1 लाख या उससे अधिक की साईबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है और वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराता है, तो शिकायत प्राप्त होते ही e-Zero FIR की प्रक्रिया स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई में होने वाली देरी समाप्त होगी तथा साइबर अपराधियों तक शीघ्र पहुंच बनाकर ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने के प्रयास और अधिक प्रभावी होंगे। e-Zero FIR दर्ज होने के तुरंत बाद संबंधित शिकायत को जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना अथवा साइबर थाना को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेज दिया जाएगा। इससे पुलिस बिना विलंब जांच प्रारंभ कर सकेगी, डिजिटल साक्ष्यों (Digital Evidence) को समय रहते सुरक्षित एवं एकत्रित कर सकेगी तथा बैंक एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के समन्वय से धोखाधड़ी की राशि को तत्काल होल्ड (Hold) एवं ब्लॉक (Block) कराने की कार्रवाई भी शीघ्र सुनिश्चित की जा सकेगी। *पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, भा.पु.से.* ने इस संबंध में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, साइबर थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि e-Zero FIR व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, साइबर अपराधों से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा आमजन को इस नई व्यवस्था के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामलों में अपराधी कुछ ही मिनटों में ठगी गई राशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर देते हैं। ऐसी स्थिति में शिकायत दर्ज कराने में थोड़ी-सी देरी भी धनराशि की रिकवरी को प्रभावित कर सकती है। इसलिए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर नागरिक बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता विवरण, ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें तथा सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों के प्रति सतर्क रहें। श्री सुमित कुमार ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से ही संभव नहीं है, बल्कि नागरिकों की जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हरियाणा पुलिस की इस जनहितकारी पहल की जानकारी अपने परिवार, मित्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में प्रत्येक पीड़ित को समय पर कानूनी सहायता और त्वरित कार्रवाई का लाभ मिल सके। जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी त्वरित सूचना ही आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने में सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। — पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 26, 2026

जेसीआई भिवानी स्टार ने पेश की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
केरी पन्ना वितरण के साथ स्टील बोतल वितरण कर दिया प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश
प्लास्टिक को छोडकऱ व स्टील को अपनाकर धरती को रखा जा सकता है स्वस्थ : जेसी कपिल शर्मा
भिवानी, 26 जून : सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी संस्था जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए दो बेहद सराहनीय और बड़े अभियानों की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा जहां राहगीरों के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया, वहीं सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गौशाला मार्केट केरी पन्ना और जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ पारंपरिक व स्वास्थ्यवर्धक केरी पन्ना पिलाया गया। संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल और अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोडऩे, स्टील को अपनाने और अपनी सेहत के साथ-साथ धरती मां की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है।  उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां निर्जला एकादशी का पर्व हमें प्यासों को पानी पिलाने और सेवा करने की सीख देता है, वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक की बोतलें हमारे पर्यावरण को तेजी से नुकसान पहुंचा रही हैं। जेसीआई भिवानी स्टार का यह प्रयास है कि हम लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी दें और साथ ही प्लास्टिक मुक्त भिवानी का संकल्प भी दिलाएं।इसी कड़ी में संस्था ने केवल तात्कालिक राहत ही नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक दूरगामी पर्यावरण अभियान की भी घोषणा की तथा 15 जुलाई तक चलने वाले स्टील बोतल वितरण अभियान के तहत लोगों को स्टील की बोतलें वितरित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अधिवक्ता सुशील अत्री, जेसी शशी बंसल, जेसी अनुराग शर्मा, जेसी रजनीश सोनी, जेसी पंकज शर्मा, जेसी नितिन तायल, जेसी अधिवक्ता मुकेश खरकिया और जेसी प्रिंस गर्ग ने मुख्य भूमिका निभाई।  इस मौके पर महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी,जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट जेजे पारुल गोयल सहित संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे और समाज कल्याण के इस कार्य में अपना योगदान दिया।ं

जेसीआई भिवानी स्टार ने पेश की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल केरी पन्ना वितरण के साथ स्टील बोतल वितरण कर दिया प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश प्लास्टिक को छोडकऱ व स्टील को अपनाकर धरती को रखा जा सकता है स्वस्थ : जेसी कपिल शर्मा भिवानी, 26 जून : सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी संस्था जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए दो बेहद सराहनीय और बड़े अभियानों की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा जहां राहगीरों के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया, वहीं सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गौशाला मार्केट केरी पन्ना और जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में बाजार आने वाले लोगों और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ पारंपरिक व स्वास्थ्यवर्धक केरी पन्ना पिलाया गया। संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल और अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक का उपयोग छोडऩे, स्टील को अपनाने और अपनी सेहत के साथ-साथ धरती मां की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां निर्जला एकादशी का पर्व हमें प्यासों को पानी पिलाने और सेवा करने की सीख देता है, वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक की बोतलें हमारे पर्यावरण को तेजी से नुकसान पहुंचा रही हैं। जेसीआई भिवानी स्टार का यह प्रयास है कि हम लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी दें और साथ ही प्लास्टिक मुक्त भिवानी का संकल्प भी दिलाएं।इसी कड़ी में संस्था ने केवल तात्कालिक राहत ही नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक दूरगामी पर्यावरण अभियान की भी घोषणा की तथा 15 जुलाई तक चलने वाले स्टील बोतल वितरण अभियान के तहत लोगों को स्टील की बोतलें वितरित की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अधिवक्ता सुशील अत्री, जेसी शशी बंसल, जेसी अनुराग शर्मा, जेसी रजनीश सोनी, जेसी पंकज शर्मा, जेसी नितिन तायल, जेसी अधिवक्ता मुकेश खरकिया और जेसी प्रिंस गर्ग ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल व कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी,जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट जेजे पारुल गोयल सहित संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे और समाज कल्याण के इस कार्य में अपना योगदान दिया।ं

Bhiwani, Bhiwani | Jun 26, 2026

- प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री राजेश नागर
- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में रखे गए 13 में से 10 परिवादों का किया मौके पर निपटारा
- पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक
भिवानी, 26 जून।   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की। परिवादों की सुनवाई दौरान उस समय सब हैरान रह गए जब एक शिकायतकर्ता महिला को ही उसके द्वारा पैसे मांगने की रिकॉडिंग सुनवाई गई। जब मंत्री द्वारा महिला को उन पर एफआईआर दर्ज किए जाने का आभास करवाया गया तो वह बैठक से तुरंत प्रभाव से निकल गई। मंत्री ने महिला की गलती को माफ करते हुए मामले का निपटारा कर दिया। वहीं दूसरी ओर गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने मामले में मंत्री श्री नागर ने जांच कर दोषी पीएचसी स्टाफ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 13 परिवाद रखे गए, जिनमें से 10 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौजूद रहे।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय कीर्ति नगर निवासी संदीप कौशिक और फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के परिवाद की सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। नया बाजार निवासी रंजना शर्मा के मामले की सुनवाई के दौरान ही मामला रफा-दफा हो गया। डीसी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा की पेयजल संबंधित शिकायत पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से गांव सरल निवासी कमला देवी के मामले में मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को प्लाट से बिजली पोल हटाने के निर्देश दिए। गांव पातवान निवासी सुखविंदर के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री को पुलिस विभाग ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी ऋषिकेश के मामले की सुनवाई पर डाकघर से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, इस पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य सोनू सरपंच कलिंगा, राजकुमार और कमल फोजी की कमेटी बनाते हुए इस मामले की जांच करने को कहा।
इसी प्रकार से गांव बापोड़ा निवासी संतरा देवी के जमीन संबंधित इंतकाल के मामले में देरी किए जाने पर मंत्री ने जिलाधिकारियों को जांच के आदेश दिए। गांव चहड़ खुर्द निवासी विक्रम के मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने जांच करने व दोषी पीएचसी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  ढाणी हरसुख निवासी कृष्ण चंद व विद्या देवी के खेत में खाल पक्का किए जाने के मामले में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय विद्यानगर निवासी मीरा व जीताबाई द्वारा उनकी बस्ती में एक मंदिर द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने व बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की समस्या पर मंत्री श्री नागर ने गैर सरकारी सदस्य कमल फौजी व विकास काटपालिया को मौके पर जाकर मामले का पता करने और प्रशासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए।
गांव रतेरा निवासी अशोक कुमार के नहरी पानी मुहैया करवाने के मामले को मंत्री ने बैठक में मौजूद बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को सौपा और जल्द समाधान करने केा कहा। सेक्टर-13 दा भिवानी रेजिडेंन्टस वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा द्वारा मामले की सुनवाई पर मंत्री को नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टरों में मकानों के सामने स्टील की नंबर प्लेट लगाने का टेंडर खुल गया है और अगले सप्ताह वर्क अलॉट कर दिया जाएगा।  
इस अवसर पर प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी अनूप कुमार, उप वन राजिक अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नम्बरदार, रामकिशन हलवासिया, मुकेश सोढ़ी, कमल फौजी, नविता तंवर, बबीता तंवर, सीमा बंसल, शिवराज बांगडी, सुनील सांगवान, राजकुमार जमालपुर, सोनू शर्मा सरपंच कलिंगा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कष्ट निवारण समिति के विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

बॉक्स
- प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विस्तार और पारदर्शिता को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के अनुरूप 4 हजार नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राशन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सुधर रहे हैं। एलपीजी सप्लाई की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी होंगी उनका अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
*************** ************* ***********

- प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: मंत्री राजेश नागर - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में रखे गए 13 में से 10 परिवादों का किया मौके पर निपटारा - पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक भिवानी, 26 जून। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की। परिवादों की सुनवाई दौरान उस समय सब हैरान रह गए जब एक शिकायतकर्ता महिला को ही उसके द्वारा पैसे मांगने की रिकॉडिंग सुनवाई गई। जब मंत्री द्वारा महिला को उन पर एफआईआर दर्ज किए जाने का आभास करवाया गया तो वह बैठक से तुरंत प्रभाव से निकल गई। मंत्री ने महिला की गलती को माफ करते हुए मामले का निपटारा कर दिया। वहीं दूसरी ओर गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने मामले में मंत्री श्री नागर ने जांच कर दोषी पीएचसी स्टाफ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 13 परिवाद रखे गए, जिनमें से 10 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौजूद रहे। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय कीर्ति नगर निवासी संदीप कौशिक और फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के परिवाद की सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। नया बाजार निवासी रंजना शर्मा के मामले की सुनवाई के दौरान ही मामला रफा-दफा हो गया। डीसी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा की पेयजल संबंधित शिकायत पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से गांव सरल निवासी कमला देवी के मामले में मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को प्लाट से बिजली पोल हटाने के निर्देश दिए। गांव पातवान निवासी सुखविंदर के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री को पुलिस विभाग ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी ऋषिकेश के मामले की सुनवाई पर डाकघर से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, इस पर मंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य सोनू सरपंच कलिंगा, राजकुमार और कमल फोजी की कमेटी बनाते हुए इस मामले की जांच करने को कहा। इसी प्रकार से गांव बापोड़ा निवासी संतरा देवी के जमीन संबंधित इंतकाल के मामले में देरी किए जाने पर मंत्री ने जिलाधिकारियों को जांच के आदेश दिए। गांव चहड़ खुर्द निवासी विक्रम के मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने गांव नकीपुर पीएचसी में डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने जांच करने व दोषी पीएचसी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ढाणी हरसुख निवासी कृष्ण चंद व विद्या देवी के खेत में खाल पक्का किए जाने के मामले में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। स्थानीय विद्यानगर निवासी मीरा व जीताबाई द्वारा उनकी बस्ती में एक मंदिर द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने व बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की समस्या पर मंत्री श्री नागर ने गैर सरकारी सदस्य कमल फौजी व विकास काटपालिया को मौके पर जाकर मामले का पता करने और प्रशासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए। गांव रतेरा निवासी अशोक कुमार के नहरी पानी मुहैया करवाने के मामले को मंत्री ने बैठक में मौजूद बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को सौपा और जल्द समाधान करने केा कहा। सेक्टर-13 दा भिवानी रेजिडेंन्टस वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा द्वारा मामले की सुनवाई पर मंत्री को नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टरों में मकानों के सामने स्टील की नंबर प्लेट लगाने का टेंडर खुल गया है और अगले सप्ताह वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी अनूप कुमार, उप वन राजिक अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नम्बरदार, रामकिशन हलवासिया, मुकेश सोढ़ी, कमल फौजी, नविता तंवर, बबीता तंवर, सीमा बंसल, शिवराज बांगडी, सुनील सांगवान, राजकुमार जमालपुर, सोनू शर्मा सरपंच कलिंगा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कष्ट निवारण समिति के विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। बॉक्स - प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है: नागर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विस्तार और पारदर्शिता को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के अनुरूप 4 हजार नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राशन उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को ओर अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई समस्या नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात सुधर रहे हैं। एलपीजी सप्लाई की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी होंगी उनका अनुसरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। *************** ************* ***********

Bhiwani, Bhiwani | Jun 26, 2026