मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने प्रदेश के सभी जिलों में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से बैठक में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित की।
#Chhattisgarh
#BalodDistrict
#roadsafety
Balod, Chhattisgarh | Aug 18, 2026