कौशाम्बी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा घायल
कौशाम्बी। कोखराज थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, चोरी की बाइक और सर्राफा व्यापारी से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के बाद सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर लिया गया है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी सिराथू ने वीडियो बाइट जारी कर घटना की जानकारी दी।
#Kaushambi #KokhrajPolice #PoliceEncounter #KaushambiPolice #CrimeNews Loot Sirathu BreakingNews TodayIndiaPlus
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 8, 2026