Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

*द्रमण में बनेगी भव्य एवं आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी : केवल सिंह पठानिया* *20 कनाल भूमि पर होगा निर्माण, जल्द रखा जाएगा शिलान्यास* *द्रमण में खुलेगा बड़ा कार्यालय, कांगड़ा-चंबा के लोगों को मिलेगा लाभ* शाहपुर, 10 जुलाई।। News123 ।। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्रमण में प्रस्तावित भव्य एवं आधुनिक सब्जी एवं अनाज मंडी के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि द्रमण में लगभग 20 कनाल भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा तथा शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी निर्माण के लिए आवश्यक फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो चुकी है और अब निर्माण कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि द्रमण, कांगड़ा और चंबा जिलों का प्रमुख जंक्शन है। यहां एक बड़े कार्यालय की स्थापना की भी योजना तैयार की जा रही है, जिससे दोनों जिलों के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि द्रमण में फोरलेन निर्माण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सब्जी मंडी से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं और भविष्य में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा कि विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के सतत प्रयासों से ही यह मंडी क्षेत्र को स्वीकृत हुई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि द्रमण में हरियाणा की तर्ज पर आधुनिक एवं सुविधायुक्त सब्जी एवं अनाज मंडी का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर द्रमण पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य मीना राणा तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज एवं नीरज गर्ग, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा,प्रधान चढ़ी सुनीत, उपप्रधान सिहवाँ बिंदु, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अश्वनी शर्मा, कमल कटोच, पूर्व प्रधान देवराज, उपप्रधान मंजीत, वरयाम सिंह, करनैल, कैप्टन बलि राम, जितेंद्र पठानिया, परस राम, शुभम, पार्षद नितिन कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 10, 2026

MORE NEWS

*कुसुम फाउंडेशन ने टिपरी पंचायत में  दी व्हीलचेयर, निभाया मानवता का फर्ज*

देहरा ।। News123 ।। मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुसुम फाउंडेशन आज टिपरी पंचायत पहुंची। कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा, फाउंडर मेंबर अविनाश चंद्र, राजेंद्र जी उर्फ सेठू भाई ने सुरेंद्र जी के घर जाकर उनके पिताजी को व्हीलचेयर भेंट की। सुरेंद्र जी के पिताजी पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं।

इस मौके पर डॉ. विशाल राणा और पूरी टीम ने परिवार से मुलाकात की .

डॉ. विशाल राणा ने कहा कि "मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। कुसुम फाउंडेशन का उद्देश्य है जहां लोगों को जरूरत है वहां पहुंचकर मदद करना। आज विश्वास का दूसरा नाम कुसुम फाउंडेशन बन गया है और हम आगे भी समाज के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।"
परिवार ने कुसुम फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए दिल से आभार जताया।

*कुसुम फाउंडेशन ने टिपरी पंचायत में दी व्हीलचेयर, निभाया मानवता का फर्ज* देहरा ।। News123 ।। मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुसुम फाउंडेशन आज टिपरी पंचायत पहुंची। कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा, फाउंडर मेंबर अविनाश चंद्र, राजेंद्र जी उर्फ सेठू भाई ने सुरेंद्र जी के घर जाकर उनके पिताजी को व्हीलचेयर भेंट की। सुरेंद्र जी के पिताजी पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ. विशाल राणा और पूरी टीम ने परिवार से मुलाकात की . डॉ. विशाल राणा ने कहा कि "मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। कुसुम फाउंडेशन का उद्देश्य है जहां लोगों को जरूरत है वहां पहुंचकर मदद करना। आज विश्वास का दूसरा नाम कुसुम फाउंडेशन बन गया है और हम आगे भी समाज के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।" परिवार ने कुसुम फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए दिल से आभार जताया।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 12, 2026

कुसुम फाउंडेशन ने टिपरी पंचायत में  दी व्हीलचेयर, निभाया मानवता का फर्ज*

देहरा ।। News123 ।। मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुसुम फाउंडेशन आज टिपरी पंचायत पहुंची। कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा, फाउंडर मेंबर अविनाश चंद्र, राजेंद्र जी उर्फ सेठू भाई ने सुरेंद्र जी के घर जाकर उनके पिताजी को व्हीलचेयर भेंट की। सुरेंद्र जी के पिताजी पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं।

इस मौके पर डॉ. विशाल राणा और पूरी टीम ने परिवार से मुलाकात की .

डॉ. विशाल राणा ने कहा कि "मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। कुसुम फाउंडेशन का उद्देश्य है जहां लोगों को जरूरत है वहां पहुंचकर मदद करना। आज विश्वास का दूसरा नाम कुसुम फाउंडेशन बन गया है और हम आगे भी समाज के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।"
परिवार ने कुसुम फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए दिल से आभार जताया।

कुसुम फाउंडेशन ने टिपरी पंचायत में दी व्हीलचेयर, निभाया मानवता का फर्ज* देहरा ।। News123 ।। मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुसुम फाउंडेशन आज टिपरी पंचायत पहुंची। कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा, फाउंडर मेंबर अविनाश चंद्र, राजेंद्र जी उर्फ सेठू भाई ने सुरेंद्र जी के घर जाकर उनके पिताजी को व्हीलचेयर भेंट की। सुरेंद्र जी के पिताजी पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ. विशाल राणा और पूरी टीम ने परिवार से मुलाकात की . डॉ. विशाल राणा ने कहा कि "मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। कुसुम फाउंडेशन का उद्देश्य है जहां लोगों को जरूरत है वहां पहुंचकर मदद करना। आज विश्वास का दूसरा नाम कुसुम फाउंडेशन बन गया है और हम आगे भी समाज के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।" परिवार ने कुसुम फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए दिल से आभार जताया।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 12, 2026