#रामनगर के कोटद्वार रोड़ निवासी और #मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) में तैनात निरीक्षक मनोज मनराल का अचानक हृदयाघात (Heart Attack) के चलते निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सहित उनके परिचितों और मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। इन दिनों वह देहरादून में तैनात थे।
सहकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत निरीक्षक को कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में याद करते हुए गहरा दुख जताया है।
#uttarakhand