हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत औंटा के राम टोला वार्ड संख्या 15 निवासी परमानंद महतो के बंद घर में चोरी।
चोरों ने कपड़े, बर्तन, चूल्हा, इंडक्शन आदि चुरा लिए। हालांकि घर में नगदी वह आभूषण नहीं रखा था। बिखरे सामानों को देखकर लगता है कि नगदी व आभूषण नहीं मिलने से चोर काफी नाराज थे और सामान तीतर बितर कर चलते बने।
दरअसल 22 जुलाई को परमानंद महतो अपने एक रिश्तेदार के यहां गया जी गए थे। शनिवार 8 अगस्त को शाम 7:00 बजे जब वह घर पर लौटे तो देखा कि अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था।
#हाथीदह #मोकामा
Mokameh, Patna | Aug 9, 2026