
राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए विधायक विजयपाल सिंह
नर्मदा टाइम्स, सोहागपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, भोपाल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। नामांकन के दौरान प्रदेश के मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण भी उपस्थित रहे। विधायक विजयपाल सिंह ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनने का अवसर मिला, जो उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने रजनीश अग्रवाल एवं तरुण चुग को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेता राज्यसभा में पहुंचकर प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Vijaypal Singh Rajput Asvani Saroj Abhinav Paliwal