हरियाणा CM नायब सिंह सैनी से मिले BJP नेता संजय मेहता, बिहार में निवेश का दिया न्योता
पटना: बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मेहता ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अशोक स्तंभ भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में बिहार के विकास, निवेश, उद्योग और सुशासन पर चर्चा हुई। संजय मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में निवेश और कानून-व्यवस्था का माहौल बेहतर हुआ है।
CM सैनी ने बिहार के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि सम्राट सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास की नई दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा के उद्योगपतियों से बिहार में निवेश करने की अपील का समर्थन किया।
#Bihar #Haryana #SamratChaudhary #NayabSinghSaini #Investment