SDO से 25 लाख की रंगदारी, STF के छापे में मिला 'फर्जीवाड़े का जखीरा'!
मोतिहारी सदर SDO अरुण कुमार से पोस्टिंग के नाम पर ₹25 लाख की रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी राजन जायसवाल के ठिकानों पर STF और साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 दिन की रिमांड पर पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के बाद यह रेड की गई।
छापेमारी में हुए बड़े खुलासे:
📍कहाँ हुई रेड: सीवान जिले के मैरवा स्थित आरोपी के आवास पर।
गाड़ियों का जखीरा: घर से कई दोपहिया और चारपहिया लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं।
फर्जीवाड़े का खेल: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई गाड़ियों पर एक ही नंबर प्लेट (Duplicate Numbers) लगे हुए मिले हैं!
अब पुलिस की रडार पर क्या है?
जांच एजेंसियां अब इन गाड़ियों की खरीद के लिए इस्तेमाल की गई रकम (फंडिंग सोर्स) की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस पूरी साजिश के पीछे किसी बड़े अवैध सिंडिकेट या सफेदपोश लोगों का हाथ तो नहीं है।
रिमांड के दौरान आरोपी से अभी कई और बड़े राज उग�