बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 15 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने जा रही है।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के नए आदेश के बाद बिहार के सभी 145 निबंधन कार्यालयों में जमीन, मकान और संपत्ति की खरीद-बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से होगी।
अब रजिस्ट्री के लिए कागजी दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी। ऑफलाइन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समय की बचत होगी।
#BiharNews #BiharGovernment #BiharUpdate #PropertyRegistration #DigitalBihar #PaperlessRegistry #BiharBreaking #LandRegistry #BiharNewsToday #DigitalIndia
Bihar, India | Jul 11, 2026