
Bahraich:- अवैध तमंचा .315 बोर मय कारतूस .315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
थानाः-हरदी
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरदी श्री आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
थाना हरदी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण व चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सिसैय्या की तरफ जा रहा है जिसके पास अवैध असलहा मौजूद है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल वर्मापुर दा0 औराही पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ व तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम इन्दल पुत्र सुकई निवासी ग्राम वर्मापुरवा दा0 औराही थाना हदरी जनपद बहराइच बताया जिसके कब्जे से 01 अदद देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, बरामद असलहे के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त इन्दल उपरोक्त ने बताया कि वह इसे नेपाल से लाया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त इन्दल उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विधिक प्रक्रिया अनुरूप गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
- इन्दल पुत्र सुकई निवासी ग्राम वर्मापुरवा दा0 औराही जागीर थाना हरदी जनपद बहराइच
o पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 233/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना हरदी जनपद बहराइच
o आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0 25/2022 धारा 379, 411, 413 भादवि थाना रामगांव बहराइच
02.मु0अ0सं0 49/2022 धारा 379, 411, 413 भादवि थाना रामगांव बहराइच
03.मु0अ0सं0 50/2022 धारा 379, 411, 413,427 भादवि थाना रामगांव बहराइच
04.मु0अ0सं0 159/2022 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना रामगांव बहराइच
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- वर्मापुरवा दा0 औराही, बबूल की बगिया मे
दिनांक-08.07.2026 समय-04.10 बजे
o बरामदगी का विवरण-
01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
o गिरफ्तारी टीम-
Bahraich Police UP Police