
*भुंतर में आर्ट ऑफ लिविंग का छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न*
*अमर ने कहा...हैप्पीनेस प्रोग्राम के माध्यम से योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास उनके लिए अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक*
भुंतर में आर्ट ऑफ लिविंग का छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योग, प्राणायाम, ध्यान तथा विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया और इसे अपने जीवन के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।
यह शिविर 7 जुलाई को शुरू होकर 12 जुलाई को कार्यक्रम का समापन किया गया। 6 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान
प्रतिभागी सोनम ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से उन्हें मानसिक शांति, ऊर्जा और भीतर से एक नया उत्साह अनुभव हुआ। वहीं भावना, अंशुल नेगी तथा अमर ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हैप्पीनेस प्रोग्राम के माध्यम से योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास उनके लिए अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है तथा जीवन में प्रसन्नता और संतुलन बढ़ता है।
आर्ट ऑफ लिविंग की जिला कुल्लू कि प्रशिक्षक कोऑर्डिनेटर सोनाली कपूर व शिक्षक गौरव चंदेल ने बताया कि भुंतर में छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि अगला छह दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम 15 जुलाई से बुधवार से जगतसुख में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक व्यक्ति भाग लेकर इस जीवन-परिवर्तनकारी कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि भुंतर में गुरु पूर्णिमा स्पेशल हैप्पीनेस प्रोग्राम 23 जुलाई से आयोजित किया जाएगा। सभी इच्छुक नागरिकों से इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेने और योग, प्राणायाम, ध्यान तथा सुदर्शन क्रिया सीखकर अपने जीवन को अधिक स्वस्थ, प्रसन्न और तनावमुक्त बनाने का आग्रह किया गया।
Kullu, Kullu | Jul 13, 2026