बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड स्थित गोढ़िया गांव का मनोकामना माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर की खास परंपरा यहां माता को रुपयों की माला चढ़ाना है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मनोकामना पूरी होने पर भक्त माता के दरबार में रुपयों की माला अर्पित करते हैं। बताया जाता है कि करीब 50 साल पहले यहां पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ती गई और आज बिहार के विभिन्न जिलों के साथ नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। मंदिर से जुड़ी मान्यताएं इसे क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बनाती हैं।