#झारखंड के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बुलाई गई और आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला दबाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, आरोपी से मौके पर मिले 20 हजार रुपये से कुछ लोगों ने शराब और मांस की पार्टी भी कर ली।
मामला तब सामने आया जब गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। #पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बेहद गंभीर होते हैं और ऐसे मामलों में किसी भी तरह का समझौता या पंचायत का फैसला कानूनन मान्य नहीं है।
फिलहाल पुलिस आरोपी के साथ-साथ पंचायत की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि मामले को दबाने की कोशिश किसने की और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#breakingnewswala #NewsUpdate #BNWTV