
देवघर में एसपी प्रवीण पुष्कर ने संभाली अपराध नियंत्रण की कमान । कानून–व्यवस्था को लेकर मासिक अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश।
देवघर:– जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर देवघर एसपी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध की रोकथाम, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और QR स्कैनिंग के जरिए पेट्रोलिंग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध की रोकथाम के साथ-साथ जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं एवं कठिनाइयों को सुना गया। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, हम बता दे की देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने जब से पदभार संभाला है तब से आज तक पुलिस की ओर से ड्रग्स और नशीले पदार्थों के तस्करों, अपराधियों एवं साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य जिले में अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
वहीं, पिछले माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। #khabardeogharlive #deoghar #CrimeControl #JharkhandNews #DeogharPolice