Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार उप निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की व्यापक समीक्षा बारिश को देखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रखने के दिए निर्देश बारिश को दृष्टिगत रखते हुए उपनिर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से कर ली जाएं, सभी मतदान कर्मी अपने साथ एक छाता अवश्य रखें सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, व्हीलचेयर इत्यादि की रहे समुचित व्यवस्था दतिया 27 जुलाई 2026 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में विधानसभा उप निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परिवहन व्यवस्था एवं रूट चार्ट, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता, मतदान दलों के प्रशिक्षण, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता के पालन, रैंडमाइजेशन, कानून एवं व्यवस्था, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप गतिविधियों, शिकायत एवं कंट्रोल रूम, ईटीबीपीएस, विद्युत एवं चिकित्सा व्यवस्था, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी, मतदान कार्मिकों के लिए फूड पैकेट्स, टेलीफोन एवं इंटरनेट, वेबकास्टिंग तथा निर्वाचन कार्मिकों के पहचान पत्र वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वानखड़े ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने विशेष रूप से वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को मतदान दलों के वाहनों एवं बसों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा क्रमवार पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी परिस्थिति में अव्यवस्था उत्पन्न न हो। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। श्री वानखड़े ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के दौरान बारिश से बचाव हेतु पर्याप्त टेंट लगाने के निर्देश दिए, ताकि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों से अपने साथ छाता रखने की भी अपील की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रत्येक सेक्टर में चिकित्सा दलों की तैनाती, पर्याप्त मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा मतदान केंद्रों के आसपास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएँ तत्काल उपलब्ध रहनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि वर्षा के कारण किसी पुल पर पानी बह रहा हो तो किसी भी स्थिति में मतदान दलों के वाहनों को वहाँ से न निकाला जाए। ऐसे स्थानों के लिए पूर्व से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएँ, ताकि मतदान सामग्री एवं कार्मिक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल, व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें, जिससे प्रत्येक मतदाता सुरक्षित, सहज एवं सुगम वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, रिटर्निग ऑफीसर दतिया सुश्री सोनाली राजपूत सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। क्रमांक 129/2026 --------0000-------

Indergarh, Datia | Jul 27, 2026