कांगड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पानी का मीटर चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार .... https://ewn24.in/ #ewn24news #choiceofhimachal #himachalpradesh
जिला कांगड़ा के पुराना कांगड़ा निवासी अवनीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पानी का मीटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16 अक्टूबर 2026 को थाने में दी गई शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने आरोपी बलराज चौहान (26 वर्ष), निवासी गांव नटेहड़, जिला कांगड़ा को दबोच लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
Kangra, Kangra | Oct 18, 2026