
बिहटा में बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जीविका) के अंतर्गत बिहटा प्रखंड के समृद्धि जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद, बिहटा की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रीति कुमारी, बीडीओ शिवजन्म राम, आजीविका विशेषज्ञ डॉली कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रियंका कुमारी, सभापति, नगर परिषद, बिहटा रहीं। उन्होंने उपस्थित महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों और जीविका जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को संगठित होकर स्वरोजगार, उद्यमिता एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों द्वारा संस्था के सुचारू संचालन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बनाए रखने तथा आगामी समय में आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। #bihtanagarChairman #BlockDevelopmentOfficer #jeevikadidiyon #GeneralMeeting
Maner, Patna | Aug 21, 2026