☑️जिले में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ
☑️ मेरा युवा भारत केंद्र, द्वारा विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन को साकार करने के उद्देश्य से जिले भर में नशा मुक्त युवा अभियान का व्यापक स्तर पर शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा युवाओं के नेतृत्व में नशा विरोधी जन-आंदोलन खड़ा करना है।
☑️ विश्व स्वास्थ्य संगठन , संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन ड्रग एब्यूज के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, यह अभियान मुख्य रूप से रोकथाम और प्रारंभिक हस्तक्षेप पर आधारित है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रित एवं प्रभावी जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।