Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

जिलाधिकारी के निर्देश पर ₹7.31 लाख की वित्तीय अनियमितता में एफआईआर, पूर्व प्रधान समेत चार पर कार्रवाई कानपुर देहात। जनपद की ग्राम पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत संगसियापुर में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न शिकायतों की जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की संस्तुति के आधार पर यह पाया गया कि ग्राम पंचायत संगसियापुर में विकास कार्यों और भुगतान प्रक्रियाओं में कुल 7 लाख 31 हजार 67 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई है। जांच में तत्कालीन ग्राम प्रधान राम सिंह तथा तत्कालीन सचिव हरिनाथ सचवार, प्रियंका शुक्ला और रेखा राजपूत के कार्यकाल में अनियमित भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 27 के अंतर्गत कार्रवाई की संस्तुति की गई। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि शासकीय धनराशि के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामलों में जनपद प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा जनहित और सरकारी धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। #KanpurDehat #Akbarpur #Sangsiyapur #Corruption #FIR #GramPanchayat #UPNews #BreakingNews

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 19, 2026

MORE NEWS