बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, बिसाऊ में शनिवार को विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिस प्रकार प्रकृति का दोहन कर रहा है, उसके दुष्परिणाम आज पूरी मानव जाति को भुगतने पड़ रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को पेड़-पौधों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
#bissau #jhunjhunu #education #plantation #school
Churu, Churu | Jul 11, 2026