बदायूं: समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
वजीरगंज (बदायूं)। थाना वजीरगंज परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सहित थाना वजीरगंज के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bisauli, Budaun | Jun 27, 2026