
#राठ: श्रावण मास में सुरक्षा कड़ी, चौपरेश्वर मंदिर का एएसपी ने किया निरीक्षण 🙏
राठ के महाभारतकालीन चौपरेश्वर मंदिर में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
👉 एएसपी ने निर्देश दिए कि
• सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए
• ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क रहें
• श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए
• किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए
उन्होंने यह भी कहा कि श्रावण मास में लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखें।
इस दौरान सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
👍 पोस्ट को लाइक करें
🔁 शेयर करें
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
#Rath #ChaupreshwarMandir #Shravan2026 #KanwarYatra #UPPolice #RathTimes #BreakingNews
Rath, Hamirpur | Jul 27, 2026