Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

मुजफ्फरपुर में फिर सक्रिय हुआ 'हसीना गैंग'! हाईवे पर राहगीरों को बना रहा निशाना मुजफ्फरपुर | बिहार दस्तक : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कथित 'हसीना गैंग' के सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांटी, ब्रह्मपुरा और अहियापुर थाना क्षेत्र से जुड़े कई पुराने बदमाशों के साथ मिलकर एक महिला हाईवे पर लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का संचालन कर रही है। इससे देर रात सफर करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। - आर्केस्ट्रा से अपराध की दुनिया तक सूत्रों के मुताबिक, गिरोह की सरगना बताई जा रही महिला पहले आर्केस्ट्रा में काम करती थी। बाद में उसकी पहचान ब्रह्मपुरा, दामोदरपुर, हाउसिंग बोर्ड और अहियापुर क्षेत्र के कुछ अपराधियों से हुई। इसके बाद उसने अपना गिरोह तैयार किया और हाईवे पर राहगीरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। - पुलिस कार्रवाई के बाद हुआ था शांत, अब फिर लौटने की चर्चा पूर्व में ब्रह्मपुरा और कांटी थाना पुलिस ने गिरोह के खिलाफ कई बार छापेमारी की थी, जिसके बाद गिरोह के सदस्य भूमिगत हो गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से यह गिरोह फिर से सक्रिय दिखाई दे रहा है। - ऐसे बनाते हैं शिकार स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरोह की महिला सदस्य चेहरे पर नकाब और आकर्षक कपड़ों में हाईवे किनारे खड़ी रहती है। वह राहगीरों से मदद मांगने या किसी बहाने से बाइक रुकवाती है। जैसे ही वाहन चालक रुकता या गति धीमी करता है, आसपास छिपे उसके साथी उसे घेरकर लूटपाट करते हैं। - सीमा विवाद का उठा रहे फायदा स्थानीय लोगों का कहना है कि कांटी और ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की जटिलताओं का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा अपराधियों के लिए कथित तौर पर सुरक्षित ठिकाना बन गई है। ट्रक चालक हत्याकांड में भी सामने आया था नाम सितंबर 2024 में चांदनी चौक के पास ट्रक चालक दिनेश मंडल की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच के दौरान भी इस गिरोह का नाम सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस जांच में लूटपाट के दौरान विरोध करने पर चालक की हत्या किए जाने का आरोप गिरोह से जुड़े अपराधियों पर लगा था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय सूत्रों और पूर्व में सामने आई पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी पर आधारित है। पुलिस की ओर से वर्तमान में गिरोह के दोबारा सक्रिय होने की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Bihar, India | Aug 4, 2026