
🚨ऋषिकेश: ओम घाट पर गंगा में डूबा शिवाजी नगर का 12 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश में एम्स के समीप बैराज स्थित ओम घाट पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
जानकारी के अनुसार, चंदन शर्मा (12 वर्ष) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश, अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते नदी में लापता हो गया।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल और डाउनस्ट्रीम के संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
मौके पर ऋषिकेश पुलिस और जल पुलिस भी मौजूद हैं और एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं खोज अभियान में सहयोग कर रही हैं। किशोर की तलाश लगातार जारी है।
#rishikesh #AIIMSRishikesh #OmGhat #GangaRiver #SDRF #Uttarakhand #NewsMafiya #UttarakhandNews #RishikeshNews #RescueOperation #BreakingNews #Ganga #UttarakhandPolice #RiverSafety