
इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने जन कल्याण के लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा देवघर को फ्रीजर मॉर्चरी की समर्पित।
देवघर :– सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 ने शुक्रवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा, बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर को एक फ्रीजर मॉर्चरी समर्पित की।
इस फ्रीजर मॉर्चरी को माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्था द्वारा प्रायोजित किया गया है, जबकि इस जनहितकारी सेवा कार्य में G Group परिवार की ओर से भी आंशिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य जरूरत के समय शवों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। क्लब की ओर से बताया गया कि यह सुविधा आमजन के साथ-साथ मंदिर से जुड़े लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगी और आवश्यकता के समय महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा कि समाज की वास्तविक जरूरतों को समझकर किए जाने वाले सेवा कार्य ही सेवा की सार्थकता को सिद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी देवघर के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे उपयोगी और जनहितकारी सेवा कार्य जारी रखेगा।
कार्यक्रम में क्लब की सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट कंचन मूर्ति, ISO अर्चना सिन्हा, ट्रेजरर चंद्र प्रभा, PP सरिता अग्रवाल, PP अर्चना भगत और सदस्य आरती झा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। क्लब का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक आवश्यक सहयोग और सुविधाएं पहुंचाना है। #PandaDharmarakshiniSabha #FreezerMortuary #SocialService #innerwheelclub