
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर 20 अधिकारियों पर कार्रवाई
सिवनी। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को समय पर अटेंड नहीं करने और उनके निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित 20 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
कार्रवाई की जद में स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व, कृषि, खाद्य, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय कार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार डॉ. टी.एस. इनवाती, डॉ. अमृत लाकरा, डॉ. राजेन्द्र कुमार, डॉ. विनिता, निलेश वर्मन, रविन्द्र मीणा, लोकेश साहू, शशांक मेश्राम, श्याम गोपाल भारती, अभिषेक सनोड़िया, एम.आर. मरावी, के.के. सोनी, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तवी, धर्मेन्द्र डुडके, लालजीराम मीणा, अंजू भारती, सौरभ मरावी सहित संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अब अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है।
#सिवनी #CMHelpline #नेहामीना #Seoni #CMHelplineAction #MadhyaPradesh #MPNews #HKNewsSeoni #BreakingNews #SeoniNews
Chhapara, Seoni | Aug 13, 2026