Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Ambala Media:" नगर निगम का नोटिस राजनीतिक प्रतिशोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की साजिश सफल नहीं होगी : निर्मल सिंह विनोद धीमान के समर्थन में उतरे विधायक, बोले— लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास अस्वीकार्य अम्बाला मीडिया | अंबाला शहर | 25 जुलाई 2026 अंबाला शहर के विधायक निर्मल सिंह ने नगर निगम द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान को जारी किए गए नोटिस को राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के माध्यम से विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्मल सिंह ने कहा कि सत्ता किसी की स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सत्ता के संरक्षण में कारोबारियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का माहौल तैयार किया जा रहा है। उनके अनुसार, विनोद धीमान को जारी किया गया नगर निगम का नोटिस भी इसी राजनीतिक मानसिकता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विनोद धीमान लगातार विधानसभा में उठाए गए जनहित के मुद्दों और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यदि जनता की आवाज उठाना अपराध माना जा रहा है, तो कांग्रेस पार्टी आगे भी पूरी मजबूती से यह जिम्मेदारी निभाती रहेगी। विधायक ने स्पष्ट कहा कि विनोद धीमान अकेले नहीं हैं। उनके साथ पूरी कांग्रेस पार्टी और हजारों कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं। यदि किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया तो उसका लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा। निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला शहर का अधिकांश व्यापार छोटे एवं लघु उद्योगों पर आधारित है। यदि राजनीतिक दुर्भावना के चलते कारोबारियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ शिकायतों की परंपरा शुरू हुई तो इससे शहर का व्यापारिक और सामाजिक माहौल प्रभावित होगा, जो अंबाला के हित में नहीं है। उन्होंने सत्ता पक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति में बदले की भावना से काम करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा स्थायी नहीं रहती। जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी। प्रेस वार्ता के अंत में निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न कभी झुकी है, न डरी है और न ही आगे किसी दबाव में आने वाली है। जनता के अधिकारों की लड़ाई पहले भी मजबूती से लड़ी गई है और आगे भी जारी रहेगी। — अम्बाला मीडिया #AmbalaMedia #Ambala #NirmalSingh #VinodDhiman #Congress #AmbalaCity #MunicipalCorporation #HaryanaPolitics #PressNote #AmbalaNews

Ambala, Ambala | Jul 25, 2026

MORE NEWS