बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार इस बार पंचायत चुनाव 9 चरणों में कराए जाने की संभावना है। चुनाव सितंबर–अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित किए जा सकते हैं।
इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पहली बार बैलेट पेपर की जगह EVM (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए वेबकास्टिंग और आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा, जिससे कई पंचायतों में सीटों के आरक्षण में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पंचायत चुनाव में मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य समेत कई पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग का मानना है कि EVM के उपयोग से मतदान और मतगणना दोनों प्रक्रियाएं तेज, आसान और अधिक पारदर्शी बनेंगी।
#BiharPanchayatElection2026 #BiharNews #PanchayatElection #EVM #Bihar #Dharadharnews