
भिवानी की टीचर मनीषा की मौत को CBI ने माना सु#साइ@ड
भिवानी की टीचर मनीषा की मौत के करीब एक साल बाद CBI ने जांच पूरी कर पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। CBI ने मामले को आ#त्महत्#या बताया है। इसकी जानकारी मनीषा के पिता संजय को 10 अगस्त को भेजे पत्र में दी गई।
हालांकि, परिवार इस निष्कर्ष से सहमत नहीं है। संजय के मुताबिक, उन्हें अभी क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले में 27 अगस्त की तारीख दी है। परिवार का कहना है कि उस दिन रिपोर्ट और सबूत देखने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
13 अगस्त 2025 को खेत में मिला था श@व
मनीषा 11 अगस्त 2025 को प्ले स्कूल में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी गांव के खेत में मिला। परिवार ने ह#त्या का आरोप लगाया था और पुलिस ने ह#त्या का केस दर्ज किया था।
18 अगस्त को पुलिस ने इसे आ₹त्मह"त्या बताया, जिसके बाद विरोध बढ़ गया। परिवार की मांग पर दिल्ली AIIMS में तीसरी बार पोस्टमा#र्टम कराया गया। आंदोलन के बीच 26 अगस्त 2025 को जांच CBI को सौंप दी गई थी।
अब करीब एक साल बाद CBI की क्लोजर रिपोर्ट सामने आने के बाद परिवार की नजर 27 अगस्त को होने वाली कोर्ट की सुनवाई पर है। #hisar #bhiwani #citybignews
Hisar, Hissar | Aug 14, 2026