
पांकी में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की जताई गई उम्मीद
प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम – प्रमुख
#पांकी (पलामू): पांकी सिंचाई विभाग के मैदान में एक दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन कर्ताओं ने अतिथियों को फूल माला और बुके दे कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर मिलने से बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल अपना बल्कि पूरे प्रखंड का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी परमेश्वर साव, उप प्रमुख अमित चौहान, समाजसेवी पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि लाल सिंह, बीपीओ कृष्णकांत दुबे, सरकारी शिक्षक संघ अध्यक्ष सुहेल अंसारी, शिक्षक ओमप्रकाश दुबे, बीआरपी यशवंत सिंह, योगेंद्र सिंह, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, मध्याह्न भोजन प्रभारी अमृतेश मिश्रा, शिक्षक प्रनीत कुमार ठाकुर, उपेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Panki, Palamu | Jul 7, 2026