Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

“पप्पू यादव ने भगवा पहन लिया तो सनातन खतरे में कैसे आ गया?”, सपा नेता आद्याशंकर यादव का तीखा हमला समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बलिया, विधानसभा 353 मधुबन (मऊ) के सपा नेता आद्याशंकर यादव ने सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र धारण करने को लेकर उठे विवाद पर तथाकथित सनातनियों और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आद्याशंकर यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा नेता भगवा पहनते हैं, धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं या चुनावी राजनीति में धर्म और आस्था को मुद्दा बनाते हैं, तब सनातन खतरे में नहीं आता, लेकिन पिछड़े समाज का कोई व्यक्ति भगवा पहन ले तो अचानक सनातन खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने इसे मनुवादी और दोहरी मानसिकता करार देते हुए कहा कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर हर बात का हिसाब लेगी। सपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं के पुराने बयानों और राजनीतिक आचरण का उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरों को मर्यादा और सनातन का पाठ पढ़ाने से पहले भाजपा को अपने नेताओं के बयानों और आचरण पर भी अंकुश लगाना चाहिए। आद्याशंकर यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोगली राजनीति और दोहरी सोच बंद करनी होगी, वरना जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। सियासत गरमाई, निशाने पर भाजपा की ‘सनातन राजनीति’! अब देखना होगा कि आद्याशंकर यादव के इस तीखे बयान पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। #followforfollowback #nonfollowersviewers #आद्याशंकर_यादव #प्रदेश_सचिव #सपा #समाजवादी_पार्टी #पूर्व_जिलाध्यक्ष_बलिया #मधुबन #पप्पू_यादव #भाजपा #राजनीतिक_घमासान #2027_का_चुनाव #बलिया #मऊ

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026

MORE NEWS

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान!
#prashantkishor

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! #prashantkishor

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026

बलिया बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचे डीआरएम आशीष जैन, प्लेटफॉर्म से लेकर शौचालय तक व्यवस्थाओं की ली खबर; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#followerseveryone #nonfollowersviewers 
#बेल्थरारोड #BeltharaRoad #रेलवे #रेलवे_स्टेशन #डीआरएम #आशीषजैन #यात्रीसुविधा #हाईलेवलप्लेटफॉर्म #स्टेशन_विकास #बलिया #Ballia #वाराणसी_मंडल #रेलवे_विकास #यात्री_सुविधाएं

बलिया बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचे डीआरएम आशीष जैन, प्लेटफॉर्म से लेकर शौचालय तक व्यवस्थाओं की ली खबर; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश #followerseveryone #nonfollowersviewers #बेल्थरारोड #BeltharaRoad #रेलवे #रेलवे_स्टेशन #डीआरएम #आशीषजैन #यात्रीसुविधा #हाईलेवलप्लेटफॉर्म #स्टेशन_विकास #बलिया #Ballia #वाराणसी_मंडल #रेलवे_विकास #यात्री_सुविधाएं

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026

**लखनऊ: विधानसभा सत्र से पहले सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा**

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विधायकों ने कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और प्रदेश के अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। सपा नेताओं का कहना है कि वे सदन के भीतर भी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के तेवर तीखे दिखाई दिए, जिससे सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
#lucknow #upvidhansabhasatra #MonsoonSession #samajwadipartyofficial #SPMLA #UPPolitics

**लखनऊ: विधानसभा सत्र से पहले सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा** उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायकों ने कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और प्रदेश के अन्य अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। सपा नेताओं का कहना है कि वे सदन के भीतर भी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के तेवर तीखे दिखाई दिए, जिससे सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। #lucknow #upvidhansabhasatra #MonsoonSession #samajwadipartyofficial #SPMLA #UPPolitics

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। यह मामला महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दर्ज किया गया था।

अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर फैसला सुनाते हुए बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा था और इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

फैसले के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। #BrijBhushanSharanSingh #delhi #RouseAvenueCourt #CourtVerdict

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। यह मामला महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दर्ज किया गया था। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर फैसला सुनाते हुए बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा था और इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। फैसले के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। #BrijBhushanSharanSingh #delhi #RouseAvenueCourt #CourtVerdict

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026

श्रावण मास की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, एसपी ओमवीर सिंह ने पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश
#BalliaPolice #Shravan2026 #SPOmveerSingh #BalliaNews #LawAndOrder

श्रावण मास की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, एसपी ओमवीर सिंह ने पैदल गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश #BalliaPolice #Shravan2026 #SPOmveerSingh #BalliaNews #LawAndOrder

Belthara Road, Ballia | Aug 3, 2026