Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

"हर गुमशुदगी की तलाश केवल एक पुलिस कार्रवाई नहीं होती, बल्कि किसी परिवार की टूटी हुई उम्मीदों को फिर से जोड़ने का प्रयास होती है।" लगभग डेढ़ महीने से लापता दिल्ली निवासी श्री हिमांशु तंवर (35 वर्ष) एवं उनके 8 वर्षीय पुत्र नक्शत्र तंवर की सुरक्षित बरामदगी पुलिस चौकी घट्टा, पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर की टीम द्वारा की गई। दिल्ली पुलिस की टीम एवं परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस चौकी घट्टा की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग एवं निरंतर प्रयासों से दोनों गुमशुदा व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पता लगाया। इसके उपरांत सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करते हुए श्री हिमांशु तंवर एवं उनके पुत्र नक्शत्र तंवर को सकुशल उनके परिजनों एवं दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया। जब एक लंबे इंतजार के बाद परिवार की आंखों में खुशी के आँसू लौटते हैं, तब पुलिस की असली सफलता का एहसास होता है। एक पिता और उसके मासूम बेटे का अपने परिवार से पुनर्मिलन केवल एक बरामदगी नहीं, बल्कि विश्वास, संवेदनशीलता और मानवता की जीत है। इस सराहनीय कार्य में पुलिस चौकी घट्टा की टीम, जिसका नेतृत्व मुख्य आरक्षी मुनीश कुमार ने किया तथा उनके साथ एएसआई स्वामी एवं एलएचसी धनी राम ने अथक परिश्रम एवं समर्पण के साथ कार्य किया, विशेष रूप से प्रशंसा के पात्र हैं। पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर स्थानीय नागरिकों के सहयोग के लिए भी हृदय से आभार व्यक्त करता है। जनता और पुलिस की साझेदारी ही ऐसे मानवीय कार्यों को सफल बनाती है। "आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।" #HimachalPolice #MandiPolice #PSJogindernagar #PolicePostGhatta #MissingPersonsFound #HumanityFirst #TogetherWeServe

Mandi, Mandi | Jul 7, 2026