10 हजार का इनामी NDPS तस्कर गिरफ्तार, हिंदूमलकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी
श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी दीदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से 34 किलो 920 ग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। हिंदूमलकोट थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#BreakingNews #Sriganganagar #HindumalkotPolice #NDPSAct #DrugSmugglerArrest #RajasthanPolice #HariShankarYadav #CrimeNews #Punjab #DucNewsRajasthan #LatestNews #ViralNews
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 9, 2026