
देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार,मोबाइल,सिम कार्ड जब्त।
देवघर :–साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payments Bank अधिकारी और Google कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा PM किसान योजना के नाम पर भी आम लोगों से धोखाधड़ी किए जाने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1️⃣ अनिश दास, उम्र करीब 21 वर्ष
2️⃣ सुमेश महरा, उम्र करीब 38 वर्ष
3️⃣ राहुल दास, उम्र करीब 26 वर्ष
4️⃣ दिनेश दास, उम्र करीब 22 वर्ष
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तकनीकी जांच के बाद इनके साइबर अपराध से जुड़े अन्य मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।
एसपी प्रवीण पुष्कर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बैंक एकाउंट,ATM, कार्ड, और मोबाइल OTP किसी अंजान व्यक्ति से साझा मत करें।साथ ही अगर कोई बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बनकर कोई आपसे गोपनीय जानकारी मांगता है,तो सावधान हो जाए।अपने नज़दीकी पुलिस थाना में शिकायत करें।#Deoghar #DeogharPolice #CyberCrime #CyberFraud #CyberCrimeNews