
7 साल पुराने लूट के प्रकरण के फरार वारंटी को थाना गौरिहार पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।
थाना गौरिहार अंतर्गत वर्ष 2019, 7 साल पुराने लूट के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार वारंटी *सुनील राजपूत पिता कल्याण सिंह राजपूत निवासी ग्राम भरवारा, थाना पनवाड़ी, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अखिलेश मिश्रा, आरक्षक संदीप पाठक, शिवम मिश्रा, दीप सिंह धाकड़ एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Pushpanjali Today
Home Department of Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
IGP Chambal Zone
Jansampark Madhya Pradesh
Bharat Singh Chouhan
#mppolice #chhatarpur