डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस थाना धनोटू की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर तरोट में नाकाबंदी के दौरान मनाली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 123 ग्राम चरस बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी की पहचान विशाल सागर (22) पुत्र भगवान दास, निवासी गांव व डाकघर कसियरपुर, तहसील ओले, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।