सीएम मोहन यादव केबिनेट विस्तार, विक्रम सिंह बनेंगे मंत्री?
मोहन यादव सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है। चर्चाओं के केंद्र में प्रतिमा बागरी और विक्रम सिंह का नाम भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक यदि कैबिनेट फेरबदल में प्रतिमा बागरी की कुर्सी पर संकट गहराता है, तो सतना जिले से विक्रम सिंह उर्फ विक्की सिंह की दावेदारी मजबूत हो सकती है। क्षेत्र में मजबूत जनाधार, संगठन पर पकड़ और सक्रिय राजनीतिक भूमिका उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा चेहरों को मौका देने और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति के तहत विक्रम सिंह को मंत्री पद मिल सकता है, जिससे सतना जिले का राजनीतिक कद भी बढ़ेगा।
#MPnews #cabinet #Satnanews #VikramSingh #CMmohanyadav #Breakingnews #Hindinews #thevindhya