Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

साइबर ठगी के शिकार किसान को वापस मिले ₹93,339, मंगलपुर पुलिस की तत्परता लाई रंग मंगलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस के 'गुड वर्क' की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। थाना क्षेत्र के जसापुर निवासी भारत सिंह के साथ 12 अक्टूबर 2025 को ₹93,339 की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मंगलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम वापस दिला दी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे के निर्देशन में साइबर डेस्क प्रभारी रवि चौहान ने तत्काल संबंधित बैंक खातों में ठगी गई धनराशि को होल्ड (फ्रीज) करा दिया, जिससे साइबर ठग रकम निकालने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को पीड़ित भारत सिंह के खाते में ₹93,339 की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर भारत सिंह ने मंगलपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और सही समय पर की गई कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी साइबर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे और उनकी टीम की सराहना की। शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को बिना देर किए तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए और निकटतम थाने की साइबर डेस्क से संपर्क करना चाहिए। समय रहते शिकायत दर्ज होने पर ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 11, 2026

MORE NEWS

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.. पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 11, 2026