
🏏 मुरौल यूथ क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट अपडेट
📍 मैच : 29.06.2026
मुरौल यूथ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में नबील 11 और गांगटी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर नबील 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए शाकिब इकबाल ने मात्र 32 गेंदों पर ताबड़तोड़ 73 रन बनाए और नाबाद रहे। नबील 11 ने 14 ओवर में कुल 152 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
गेंदबाजी में भी शाकिब इकबाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में गांगटी की टीम 14 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मुकाबला हार गई।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शाकिब इकबाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार उन्हें परवेज आलम, असगर चौधरी, मोहम्मद कामिल उर्फ राजा और अनीसुर रहमान उर्फ आदिल के द्वारा प्रदान किया गया।
इस मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद गुफरान और मास्टर साहब ने निभाई।
🏆 मुरौल यूथ क्रिकेट क्लब का यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
#MuroulYouthCricketClub #CricketTournament #Nabil11 #Gangti #ShakibIqbal #ManOfTheMatch #BajpattiCricket #SitamarhiSports #CricketLovers #SitamarhiPrimeNews